बाल उत्थान विद्यालय
सेवा की मुख्य धारा के अंतर्गत संस्थान निर्धन, असहाय, अक्षम, अनाथ बच्चों की निःशुल्क उत्तम शिक्षा हेतु 'बाल उत्थान विद्यालय' का वर्ष 2014 से व्यापक स्तर पर संचालन कर रहा है। जिसमे सभ्य समाज की सहृदयता एवं सहयोग से झुग्गी बस्ती के 900 से अधिक बच्चों को संस्थान निःशुल्क उत्तम शिक्षा, यूनिफॉर्म, कॉपियां, पुस्तकें, स्टेशनरी, अल्पाहार आदि प्रदान करने के साथ-साथ सुसंस्कारों एवं जीवनमूल्यों से प्रशिक्षित कर उच्च मानवीय मूल्यों के आधार पर जीवन जीने वाले मनुष्य के रूप में श्रेष्ठ नागरिकों का नवनिर्माण कर रहा है।